Thursday, 9 February 2017

आदर्श प्रश्न कक्षा - 6

                                              द्वितीय संकलनात्मक मूल्यांकन - 2
प्र 1-      झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखिए और यह भी बताइए कि उनका जीवन                     तुम्हारे जीवन से कैसे भिन्न था ?
प्र 2-     वीर महिला की इस कहानी में कौन कौन से पुरुषों के नाम आए हैं ? उनके जीवन से आपको क्या संदेश               मिलता है ?
प्र 3-     झाँसी की रानी कविता में किस दौर की बात बताई गयी है ? कविता में उस समय के माहौल के बारे में                 क्या पता चलता है ?
प्र 4-     सुभद्रा कुमारी चौहान ने लक्ष्मीबाई को 'मर्दानी' क्यों कहा है ?
प्र 5-     लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़कियां वीरांगना नहीं हुई हैं क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं माना जाता             था । भारतीय सेनाओं में अब क्या स्थिति है ?
प्र 6-     'जिन लोगों के पास आँखें हैं वे सचमुच कम देखते हैं'- हेलेन केलर को ऐसा क्यों लगता था ?'
प्र 7-     प्रकृति का जादू किसे कहा गया है ?
प्र 8-     हेलेन केलर प्रकृति की किन चीजों को छूकर और सुनकर पहचान लेती थी ? पाठ के आधार पर बताइए। प्र 9-     लेखक ने प्रकृति के अक्षर किसे कहा है ?
प्र 10-   गोल चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है ?
प्र 11-   लाखों - करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी ?
प्र 12-   नेहरुजी ने इस बात का हलका सा संकेत दिया है की दुनियाँ कैसे शुरू हुई होगी ?उन्होने क्या बताया है?              'संसार पुस्तक है ' पाठ के आधार पर लिखिए ।
प्र 13-   तुम जानते हो कि दो पत्थरों को रगड़कर आदिमानव ने आग की खोज की थी । उस युग में पत्थरों का               और क्या क्या उपयोग होता था ?
प्र 14-   कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना  क्यों की गई  है ?
प्र  15 - कविता में 'ऐसी बड़ी न होऊँ में ' क्यों कहा गया है ? क्या तुम भी हमेशा छोटे बने रहना पसंद करोगे ?
प्र 16-   आशय स्पष्ट करो -
               हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
               साथ नहीं फिरती दिन - रात ।
प्र 17 -  अपने छुटपन में बच्चे अपनी माँ के करीब होते है |। इस  कविता मे नजदीकी की कौन -कौन सी                         स्थितियाँ बताई गयी है ?
प्र 18-   लोकगीत निबंध में लोकगीतों के किन किन पक्षों की चर्चा की गई है बिन्दुओं के रूप में लिखिए ।
प्र 19-   हमारे यहाँ स्त्रियों के खास गीत कौन- कौन से होते हैं ?
प्र 20-   लोकगीत निबंध के आधार पर और अपने अनुभव के आधार पर [यदि तुम्हें लोकगीत सुनने को मिले हों            तो]तुम लोकगीतों की कौन कौन सी विशेषताएँ बता सकते हो ?
प्र 21-  आश्रम मे कालेज  के छात्र से गांधी जी  ने कौन स काम  करवाया और क्यो ?
प्र 22-  'आश्रम में गांधी कई ऐसा काम करते थे , जिन्हे आमतौर पर नौकर- चाकर करते हैं । '  पाठ से तीन                   ऐसे प्रसंगों को अपने शब्दों मेँ लिखो जो इस बात का प्रमाण हों।
प्र 23-   लंदन में भोज पर बुलाये जाने पर गांधीजी ने क्या किया ?
प्र 24-   गांधीजी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड्वाया ?
प्र 25-   आश्रम में काम या करवाने का कौन सा तरीका  गांधी जी अपनाते थे ? इसे पाठ पढ़कर लिखो ।
प्र 26-   नगर से बाहर निकलकर दो पग चलने के बाद सीता की क्या दशा हुई ?
प्र 27-   अब और कितनी दूर चलना है ,पर्णकुटी कहाँ बनाइएगा -कसने किससे पूछा और क्यों ?
प्र 28 -  बाँस को बूढ़ा कब कहा जा सकता है । बूढ़े बाँस में कौन सी विशेषता होती है जो युवा बाँस में नहीं पाई                 जाती है ?
प्र 29-   बाँस की बुनाई मानव के इतिहास में कब आरंभ हुई होगी ?
प्र 30 -  बाँस से बनाई जाने वाली चीजों में सबसे आश्चर्यजनक चीज तुम्हें कौन सी लगी और क्यों ?
प्र 31-   विंध्याचल पार करने वाले पहले ऋषि कौन थे ?
प्र 32     मारीच कौन था ? उसने रावण को क्या समझाया ?
प्र 33     लक्ष्मण ने शूर्पनखा को क्या दंड और क्यों दिया ?
प्र 34-    रावण ने सीता का हरण क्यों किया ?
प्र 35-    मारीच ने सीता हरण में रावण की क्या सहायता की ?
प्र 36-    हिरण पकड़ते समय ऐसी घटना घटी कि श्रीराम शीघ्र कुटिया पर पहुँचना चाहते थे ?
प्र 37-    सीता की  खोज में वन में भटकते राम और लक्ष्मण ने क्या देखा ?
प्र 38-    कुटिया में सीता को न पाकर राम की क्या दशा हुई ?
प्र 39-    श्रीराम ने सीता की  खोज में दक्षिण की  ओर जाने का निश्चय क्यों किया ?
प्र 40 -   जटायु कौन था ? उसने श्रीराम की क्या सहायता की?
प्र 41 -   जटायु के चरित्र से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है ?
प्र 42-    सीता की खोज किसने ओर किस प्रकार की ?
प्र 43-    हनुमान ने लंका से लौट कर अंगद और जामवंत को लंका के बारे मेँ क्या-क्या  बताया होगा ?
प्र 44-    अगर कभी तुम्हें वन में रहना पड़े तो अपना जीवन यापन कैसे करोगे ?
प्र 45-    सुग्रीव ऋष्यमूक पर्वत पर क्यो रहते थे ?
प्र 46-    सुग्रीव के राजा बनने के बाद भी राम उनके साथ किष्किंधा मेँ  क्यो नहीं रुके ?
प्र 47-    ऐसी कौन- सी घटना घटी कि सुग्रीव ने ऋष्यमूक  पर्वत को छोडने का मन बना लिया ?
प्र 48-    श्री राम ने विभीषण का कौन सा आग्रह स्वीकार कर लिया ?
प्र 49-    हनुमान ने लंका में किस प्रकार प्रवेश किया ?
प्र 50-    हनुमान ने सीता की  खोज किस प्रकार की ?
प्र 51-    हनुमान ने लंका मे आग क्यों लगा दी ?
प्र 52-    मेघनाद कौन था ? उसका वध किसने किया ?
प्र 53-    श्रीराम ने रावण का वध किस प्रकार किया ?
प्र 54-    विभीषण कौन था ? वह श्री राम से क्यों मिल गया ?
प्र 55-    विभीषण राम को लंका मे क्यो रोकना चाहते थे ?
प्र 56-    नंदीग्राम में राम का स्वागत किस प्रकार हुआ ?
प्र 57-    श्री  राम ने लंका में रुकने के लिए विभीषण का अनुरोध स्वीकार क्यो नहीं किया ?
प्र 58-    श्रीराम का राज्याभिषेक किसने किया ?
प्र 59-    चार दिन के अवकाश के लिए अपने विद्यालय के प्राचार्य / प्राचार्या को प्रार्थना पत्र लिखिए । 
प्र 60     आपके पिताजी की मासिक आय कम है इस कारण वे आपका विद्यालय शुल्क अदा करने में असमर्थ                हैं । संदर्भ में पूर्ण शुल्क माफ करवाने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य / प्राचार्या को प्रार्थना पत्र                          लिखिए। 
प्र 61-    छोटे भाई को कुसंगति से बचाने के लिए पत्र लिखिए । 
प्र 62-    अपने जन्मदिन पर अपने मित्र को आमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए ।
प्र 63-    अपने मोहल्ले की सफाई हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए । 
प्र 64 -   अनियमित डाक वितरण के कारण डाकिए की शिकायत करते हुए प्रधान डाकघर के डाकपाल को                      शिकायत पत्र लिखिए । 
प्र 65-    लगभग दो सौ शब्दों में अनुच्छेद लिखिए ---
                   [क]    मेरा प्रिय त्योहार 
                   [ख़]    हमारा देश भारत 
                   [ग]    हमारा स्वच्छ विद्यालय 
                   [घ]    पुस्तकालय के लाभ 
                   [ड,]    मेरा प्रिय अध्यापक 
                                                             [  विद्यार्थी उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर खुद तैयार करेंगे ]

--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------



   


No comments:

Post a Comment