Tuesday 31 January 2017

आदर्श प्रश्न कक्षा -8

                       द्वितीय संकलनात्मक मूल्यांकन

प्र॰ 1 -  कामचोर कहानी में मोटे -मोटे किस काम के हैं ? किन के बारे में और क्यों कहा गया है ?
प्र॰ 2 -  क्या बच्चों ने उचित निर्णय लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हिलकर पानी भी नहीं पिएंगे ?
प्र॰ 3 -  कामचोर कहानी क्या संदेश देती है ?
प्र॰ 4 -  पहला बोलता सिनेमा बनाने के लिए फ़िल्मकार अर्देशिर  एम  ईरानी को प्रेरणा कहाँ से मिली ?उन्होंने             आलमआरा फिल्म के लिए आधार कहाँ से लिया ?
प्र॰ 5 -  बिठठल का चयन आलमआरा फिल्म के नायक के रूप में हुआ लेकिन उन्हे हटाया क्यों गया ? बिठठल              ने पुन; नायक होने के किए क्या किया ?
प्र॰ 6 -  सुदामा की दीनदशा देखकर श्रीकृष्ण की क्या मनोदशा हुई ?
प्र॰ 7 -  द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा मार्ग में क्या क्या सोच रहे थे ? वे श्रीकृष्ण के व्यवहार से                  क्यों खीझ रहे थे ? सुदामा के मन की दुविधा को अपने शब्दों में प्रकट कीजिए ।
प्र॰ 8 - " पानी परात को हाथ छूओ नहिं , नैनन के जल सों पग धोए । "पंक्ति में वर्णित भाव का वर्णन अपने                   शब्दों में कीजिए ।
प्र॰ 9 -  " उन जंजीरों को तोड़ने का निर्णय जिनमें वे जकड़े हुए हैं ,कोई न कोई तरीका निकाल ही लेते हैं । "                    आपके विचार से लेखक ' जंजीरों ' द्वारा किन किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है ?
प्र॰ 10 - साइकिल आंदोलन से पुडुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन कौन से बदलाव आए हैं ?
प्र॰ 11 - आपके विचार से लेखक ने इस पाठ का शीर्षक ' जहां पहिया है ' क्यों रखा गया होगा ?
प्र॰ 12 - अंग्रेज़ के सामने बिलवासी जी ने लाला झाऊलाल को पहचानने तक से क्यों इनकार कर दिया ?
           आपके विचार से बिलवासी जी ऐसा अजीब व्यवहार क्यों कर रहे थे ?
प्र॰ 13 - आपके विचार से अंग्रेज़ ने वह पुराना लोटा क्यों खरीद लिया था ?
प्र॰ 14 - " उस दिन रात्रि में बिलवासी जी को देर तक नींद नहीं आई , समस्या लाला झाऊलाल की थी और नींद               बिलवासी की उड़ी । " ऐसा क्यों हुआ ?
प्र॰ 15 - बालक श्रीकृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए ?
प्र॰ 16 - दूध की तुलना में श्रीकृष्ण और कौन कौन से खाद्य पदार्थ पसंद करते हैं ?
प्र॰ 17 - " तें ही पूत अनोखो जायो । " पंक्ति में गोपी के मन में कौन कौन से भाव मुखरित हो रहे हैं ?
प्र॰ 18 - ओस की बूँद क्रोध और घृणा से क्यों भर उठी ?
प्र॰ 19 - हाइड्रोजन और ऑक्सीज़न को पानी ने अपना पूर्वज क्यों कहा है ?
प्र॰ 20 - " पानी की कहानी " पाठ के आधार पर पानी के जन्म और जीवन-यात्रा का वर्णन अपने शब्दों में                        कीजिए ।
प्र॰ 21 - घायल होने के बाद भी बाज ने यह क्यों कहा कि मुझे कोई शिकायत नहीं है । अपने विचार व्यक्त                   कीजिए ।
प्र॰ 22 - साँप उड़ने इच्छा को मूर्खतापूर्ण मानता था , फिर भी उसने उड़ने की कोशिश क्यों की ?
प्र॰ 23 - बाज ज़िंदगी भर आकाश में ही उड़ता रहा , फिर घायल होने के बाद भी वह उड़ना क्यों चाहता था ?
प्र॰ 24 - गवरइया और गवरा के बीच किस बात पर बहस हुई और गवरइया को अपनी इच्छा पूरी करने का                     अवसर कैसे मिल गया ?
प्र॰ 25 - टोपी बनवाने के लिए गवरइया किस किस के पास गयी ? टोपी बनने तक के एक एक कार्य को लिखिए?
प्र॰ 26 - गवरइया की टोपी पर दर्जी ने पाँच फुंदने क्यों जड़ दिए ?
प्र॰ 27 - यदि राजा के राज्य के सभी कारीगर अपने अपने श्रम का उचित मूल्य प्राप्त कर रहे होते तब गवरइया               के साथ उन कारीगरों का व्यवहार कैसा होता ? 
प्र॰ 28 - 18वीं शताब्दी में बंगाल में किस व्यक्तित्व का उदय हुआ ?
प्र॰ 29 - रवीन्द्र नाथ टैगोर और महात्मा गांधी में क्या अंतर था ?
प्र॰ 30 - बाल गंगाधर तिलक और गोपाल कृष्ण गोखले के बारे में आप क्या जानते हैं ?
प्र॰ 31 - प्रथम विश्व युद्ध का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा ?
प्र॰ 32 - महात्मा गांधी जी के नेतृत्व पर प्रकाश डालिए । 
प्र॰ 33- मोहम्मद अली जिन्ना के क्या विचार थे ?
प्र॰ 34 - मौलाना अबुल कलाम आजाद और महात्मा गांधी ने क्या स्पष्ट कर दिया था ?
प्र॰ 35 - सन 1942 का आंदोलन क्या था ?
प्र॰ 36 - अकाल के बारे में क्या बताया गया है ?
प्र॰ 37- रवीन्द्र नाथ टैगोर ने मृत्यु शय्या पर पड़े हुए क्या कहा था ?
प्र॰ 38- भारत की क्या विशेषता बताई गयी है ?
प्र॰ 39- हम कैसी  दुनिया की ओर बढ  रहे है ?
प्र॰ 40- आपके पिता जी का  स्थानातरण आगरा हो गया है आप भी आगरा में ही पढ़ाई करना चाहते हैं ,अत:                 स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य / प्राचार्या को प्रार्थना पत्र लिखिए । 
          
प्र॰ 41- अस्वस्थ होने  का  कारण बताते हुये अपने विद्यालय के प्राचार्य/ प्राचार्या  को प्रार्थना  पत्र लिखिए ।
प्र॰ 42- मोबाइल गुम होने की सूचना देते हुए  अपने निकटतम थाने के प्रभारी को पत्र लिखिए।
प्र॰ 43- अनियमित डाक वितरण की शिकायत करते हुए  प्रधान डाकघर के  डाकपाल  को पत्र लिखिए।
प्र॰ 44- आगामी परीक्षा  की तैयारी के लिए आवश्यक पुस्तकें  खरीदने हेतु रु1000 माँगने के लिए अपने पिताजी     को पत्र लिखिए।
प्र॰ 45- अनुशासन  का महत्व बताते हुए  अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए।
प्र॰ 46- अपने जन्म दिन पर अपने मित्र को आमंत्रित करते हुए  पत्र लिखिए।
प्र॰ 47- किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दो मे  एक अनुच्छेद  लिखिए।
                   (क़)    मेरा प्रिय त्योहार
                   (ख)    जीवन में अनुशासन  का महत्व 
                   (ग)     मोबाइल के लाभ और हानियाँ
                   (घ)     किसी ऐतिहासिक यात्रा का वर्णन 
                   (ड़)     विद्यालय में स्वच्छता अभियान 
                   (च)    पुस्तकालय की उपयोगिता 
       
[विद्यार्थी उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर स्वयं  तैयार करेंगे ]

Sunday 29 January 2017

आदर्श प्रश्न कक्षा -7

द्वितीय संकलनात्मक मूल्यांकन
प्रश्न - 1-  सच्चे मित्र कौन होते हैं ?
प्रश्न - 2-  रहीमदास जी ने  क्वार के मास में  गरजने वाले बादलों की तुलना ऐसे निर्धन व्यक्तियों से क्यों की है                 जो पहले कभी धनी थे और बीती बातों को बताकर दूसरों को प्रभावित करना चाहते हैं । दोहे के         आधार पर आप सावन के बरसने और गरजने वाले बादलों के विषय में क्या कहना चाहेंगे ?
प्रश्न -3-  दुकानदार और ड्राइबर के सामने अप्पू की क्या स्थिति है ? वे दोनों उसको देखकर पहले परेशान  होते
हैं ,फिर हँसते हैं।  कारण बताइए ।
प्रश्न -4- "कंचे जब जार से निकलकर अप्पू के मन की कल्पना में समा जाते हैं " तब क्या होता है ?
प्रश्न -5- "एक तिनका" कविता में किस घटना की चर्चा की गई है , जिससे घमंड नहीं करने का संदेश मिलता                   है?
प्रश्न -6 - घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आस पास के लोगों ने क्या किया ?
प्रश्न -7 - खानपान की मिश्रित संस्कृति से लेखक का क्या मतलब है ? अपने घर के उदाहरण देकर स्पष्ट                        कीजिए।
प्रश्न -8 - खानपान में बदलाव  के कौन- कौन से फायदे हैं ? फिर लेखक इस बदलाव को लेकर चिंतित क्यों है ?
प्रश्न -9 - इस आनंदोत्सव की रागिनी मे बेमेल स्वर कैसे बज उठा ? - वाक्य किस घटना की ओर संकेत करता
               है ।
प्रश्न-10- मोर- मोरनी के नाम किस आधार पर रखे गए थे ?
प्रश्न -11-लेखिका महादेवी वर्मा को नीलकंठ की कौन कौन सी चेष्टाएँ बहुत भाती थी ?
प्रश्न -12- मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा ?
प्रश्न -13- भोर और बरखा कविता के आधार पर सावन की विशेषताएँ बताइए ?
प्रश्न -14-"सांप्रदायिक सद् भाव   में कुँवर सिंह की गहरी आस्था थी" -वीर कुँवर सिंह पाठ के आधार पर कथन   की पुष्टि कीजिए ।
प्रश्न -15- आमतौर पर मेले मनोरंजन ,खरीद -फरोख्त एवं मेलजोल के लिए होते हैं वीर कुँवर सिंह ने मेले का                  उपयोग किस रूप में किया ?
प्रश्न -16-"धनराज पिल्लै ने जमीन से उठकर आसमान का सितारा बनने तक की यात्रा तय की है ।" लगभग                    सौ  शब्दों में इस सफर का वर्णन कीजिए ।
 प्रश्न -17-"मेरी माँ ने मुझे अपनी प्रसिद्धि को विनम्रता से संभालने की सीख दी है "- धनराज पिल्लै की इस                        बात का क्या अर्थ है ?
प्रश्न -18- हमारे यहाँ बहुत  से काम लोग खुद नही करके किसी पेशेवर कारीगर से करवाते हैं। गांधीजी छेनी,
                हथोड़ा,वसूले आदि क्यों खरीदना चाहते थे ?
प्रश्न -19- विप्लव गायन  कविता का  मूलभाव लिखिए ?
प्रश्न -20- कीचक कौन था ? भीम ने उसका वध   क्यों किया ?
प्रश्न -21- अर्जुन के प्रकट हो जाने पर भीष्म पितामह ने दुर्योधन को क्या समझाया ?
प्रश्न -22- राजकुमार उत्तर के बारे में विराट के मन मे क्या भ्रम  था ?
प्रश्न-23-  अज्ञातवास  का  समय पांडवो ने कहाँ बिताया ? वे किन-किन  नामो से रहे तथा क्या-क्या काम करते                थे ?
प्रश्न -24- अर्जुन ने राजकुमारी उत्तरा से विवाह क्यों नहीं किया ?बाद में उसका विवाह किस के साथ हुआ ?
प्रश्न -25- पांडवों की ओर से शांति प्रस्ताव लेकर हस्तिनापुर  कौन गया ?उसका क्या परिणाम हुआ ?
प्रश्न -26- कुंती कर्ण के पास क्यों गयी ?कर्ण ने कुंती को क्या वचन दिया ?
प्रश्न -27- महाभारत के युद्ध प्रारम्भ होने से पहले कर्ण ने क्या प्रतिज्ञा की ?
प्रश्न -28- घटोत्कच कौन था ?भीम के मूर्छित होने पर उसने क्या किया ?
प्रश्न -29- भीष्म ने युधिष्ठिर को अपनी मृत्यु का क्या कारण बताया ?
प्रश्न -30- द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना क्यों की ?
प्रश्न -31- अभिमन्यु कौन था? उसके वध हो जाने पर अर्जुन ने क्या प्रतिज्ञा की ?
प्रश्न -32- कर्ण के चरित्र से आपको  क्या शिक्षा मिलती है ?
प्रश्न -33- द्रोणाचार्य का वध किसने तथा कब किया ?
प्रश्न -34- इंद्र द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग कर्ण ने किस परिस्थिति में  किया ?
प्रश्न-35 - अर्जुन ने कर्ण का वध किस प्रकार किया ?
प्रश्न -36- युद्ध में घायल होने पर दुर्योधन कहाँ जाकर छिप गया ? पांडवों ने उसका पता कैसे लगाया ?
प्रश्न -37- दुर्योधन के घायल होने पर अश्वत्थामा  ने क्या प्रतिज्ञा की ?
प्रश्न -38- दुर्योधन ने अपने प्राण कब और क्यों त्याग दिए ?
प्रश्न -39- श्रीकृष्ण ने धृतराष्ट्र को क्या कहकर उनका क्रोध शांत किया ?
प्रश्न -40- महाभारत के युद्ध में विजयी होने पर भी युधिष्ठिर दुखी क्यों थे ?
प्रश्न -41- धृतराष्ट्र ने युधिष्ठिर के समक्ष क्या प्रस्ताव रखा ? इसके उत्तर में युधिष्ठिर ने उनसे क्या कहा ?
प्रश्न -42- श्रीकृष्ण और बलराम की मृत्यु कैसे हुई ?
प्रश्न -43- पांडवों ने अपना अंतिम समय कहाँ और कैसे बिताया ?
प्रश्न -44- आपके विचार से महाभारत के युद्ध को कौन रुकवा सकता था ?
प्रश्न -45- युधिष्ठिर ने आचार्य द्रोण से कहा -"अश्वत्थामा मारा गया ,मनुष्य नहीं हाथी । "युधिष्ठिर सच       बोलने के लिए प्रसिद्ध थे । आपके विचार से उन्होने सच कहा था या झूठ ?अपने उत्तर का कारण भी                 बताइए ।
प्रश्न -46- महाभारत के युद्ध में आपको जो प्रसंग सबसे अच्छा लगा हो ,उसके बारे में अपने विचार लिखिए और                 यह भी बताइए कि  आपको वह प्रसंग सबसे अच्छा क्यों लगा ?
प्रश्न -47- बड़े भाई की शादी में सम्मलित होने के लिए चार दिन का अवकाश मांगते हुए अपने विद्यालय के       प्राचार्य / प्राचार्या को प्रार्थना पत्र लिखिए ।
प्रश्न -48- खेलकूद का सामान उपलब्ध करवाने  के लिए अपने विद्यालय के प्राचार्य /प्राचार्या को प्रार्थना पत्र
                लिखिए ।
प्रश्न - 49- अपनी परीक्षा की तैयारी की सूचना देते हुए अपने पिता जी को पत्र लिखिए ।
प्रश्न - 50- अनुशासन का महत्व बताते हुए  छोटे भाई को पत्र लिखिए ।
प्रश्न -51- परीक्षा के  समय विद्युत  आपूर्ति मुख्य समस्या बन रही है । विद्युत  विभाग के महाप्रबंधक को
                 नियमित विद्युत  आपूर्ति करने के लिए  पत्र लिखिए ।
प्रश्न -52- किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दो में अनुच्छेद लिखिए --
                              [क] प्रात: काल  भ्रमण के लाभ
                              [ख] एकता में बल
                [ग] मेरी प्रिय पुस्तक
              [घ] मेरा स्वच्छ विद्यालय
              [ड़] समय का सदुपयोग
                [छ] मेरा प्रिय त्योहार
                                                                      [ विद्यार्थी उत्तर खुद तैयार करेंगे ]
                  

Monday 16 January 2017

आदर्श प्रश्न कक्षा -10

संकलनात्मक मूल्यांकन -2

प्र॰ 1 -   लेखिका मन्नू भण्डारी के व्यक्तित्व  पर किन- किन व्यक्तियों का किस रूप मेँ प्रभाव पड़ा ?
प्र॰ 2 - लेखिका के पिता ने रसोईघर को भटियारखाना क्यों कहा है ?
प्र॰ 3 -   स्त्रियों को पढ़ाने से अनर्थ होते हैं - कुतर्कवादियों की इस दलील का खंडन द्विवेदीजी ने कैसे किया है?अपने शब्दों मेँ लिखिए ।
प्र॰ 4 - पुराने समय मेँ स्त्रियों द्वारा प्राकृत भाषा मेँ बोलना क्या उनके अपढ़ होने का सबूत है? स्त्री  शिक्षा के विरोधी कुतर्कों का खंडन पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।
प्र॰ 5 - बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगल ध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?
प्र॰ 6 - सुषिर -वाद्यों से क्या अभिप्राय है ?शहनाई को 'सुषिर वाद्यों मेँ शाह' की उपाधि क्यों दी गयी है ?
प्र॰ 7 - लेखक की दृष्टि मेँ सभ्यता और संस्कृति की सही समझ अब तक क्यों नहीं बन पाई है ?
प्र॰ 8 - आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है ?इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे ?
प्र॰ 9 - वास्तविक अर्थों में 'संस्कृत व्यक्ति' किसे कहा जा सकता है ?
प्र॰10 - परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन कौन से तर्क दिये ?
प्र॰11 - लक्ष्मण और परशुराम के संवाद का जो अंश आपको सबसे अच्छा लगा उसे अपने शब्दों में संवाद शैली में लिखिए ।
प्र॰12 - लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएँ बताई है ?
प्र॰13 - कवि ने कठिन यथार्थ के पूजन की बात क्यों कही है ?
प्र॰ 14- छाया मत छूना कविता में छाया शब्द किस संदर्भ में प्रयुक्त हुआ है ? कवि ने इसे छूने के लिए क्यों   मना किया है ?
प्र॰15- मृगतृष्णा क्या है ? छाया मत छूना कविता में इसका प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ?
प्र॰16 - आपके विचार से माँ ने ऐसा क्यों कहा होगा कि लड़की होना पर लड़की जैसी मत दिखाई देना ?
प्र॰17 - "पाठिका थी वह धुंधले प्रकाश की, कुछ तुकों कुछ लयबद्ध पंक्तियों की। " इन पंक्तियों को पढ़कर लड़की की जो छवि आपके सामने उभरकर आ रही है उसे शब्दबद्ध कीजिए ।
प्र॰18 - संगतकार जैसे व्यक्ति संगीत के अलावा किन- किन क्षेत्रों में दिखाई देते हैं ?
प्र॰ 19 - संगतकार जैसे माध्यम से कवि किस प्रकार के व्यक्तियों की ओर संकेत करना चाह रहा है ?
प्र॰ 20 - गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है ?
प्र॰21 - 'साना साना हाथजोड़ि' यात्रा वृतांत में लेखिका ने हिमालय के जिन-जिन रूपों का चित्र खींचा है, उन्हें  अपने शब्दों में लिखिए ।
प्र॰22 - कितना कम लेकर  ये समाज  को कितना अधिक  वापस लौटा देती है।  इस कथन के आधार पर स्पष्ट कीजिये  कि आम जनता  की देश की आर्थिक  प्रगति मे क्या भूमिका है ?
प्र॰23 - हमारी आज़ादी की लड़ाई मे समाज के उपेक्षित माने जाने वाले वर्ग का योगदान भी  कम नहीं रहा है।
          'ऐही ठैया झुलनी हेरानी' हो रामा  ' कहानी मे लोगों के योगदान को लेखक ने किस प्रकार उभारा है।
प्र॰24 - " मन पर किसी का वस नहीं, वह रूप या उमर का क़ायल नहीं होता।" टुन्नू के इस कथन मे उसका दुलारी के प्रति किशोर जनित प्रेम व्यक्त   हुआ है परंतु उसके विवेक ने उसके प्रेम को किस दिशा की ओर मोड दिया ?
प्र॰ 25- 'ऐही ठैया झुलनी हेरानी हो रामा' , कहानी का प्रतिकार्थ स्पष्ट कीजिए  ।
प्र॰ 26- 'मैं क्यों लिखता हूँ ' कहानी में लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उसके लेखन में   कहीं अधिक मदद करती है, क्यों ?
प्र॰ 27- क्या बाह्य दबाव केवल लेखन से जुड़े रचनाकारों को ही प्रभावित करते हैं या अन्य क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों को भी प्रभावित करते हैं , कैसे ?
प्र॰ 28- रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं ?
प्र॰ 29- वाच्य  की परिभाषा देते हुए उसके भेद बताइए ।
प्र॰ 30- रस की परिभाषा दीजिए  ।
प्र॰ 31-   वीर रस एवं शृंगार रस का एक-एक  उदाहरण दीजिए  ।
प्र॰ 32- शब्द और पद में क्या अंतर है ?
प्र॰ 33- विद्यालय में नियमित उपस्थित रहने और परीक्षा की भलीभाँति तैयारी करते रहने की सलाह देते हुए  छोटे भाई को पत्र लिखिए ।
प्र॰ 34 - अपने पिताजी को पत्र द्वारा बताइए कि आपके विद्यालय में वार्षिक उत्सव किस तरह मनाया गया
प्र॰ 35 - दैनिक हिंदुस्तान के संपादक को पत्र लिखकर बताइए कि लोग अपने वातावरण को स्वच्छ रखने की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
प्र॰ 36- खेलकूद का सामान उपलब्ध करवाने हेतु अपने विद्यालय के प्राचार्य/ प्राचार्या को प्रार्थना पत्र लिखिए ।
प्र॰ 37 - किसी एक विषय पर 300 शब्दों में निबंध लिखिए-
क . दूरदर्शन के लाभ और हानियाँ ।
ख . महंगाई से त्रस्त आम आदमी ।
ग . दहेज प्रथा एक सामाजिक कलंक ।
घ . विद्यार्थी जीवन में पुस्तकालय का महत्त्व ।

[विद्यार्थी उत्तर खुद तैयार करेंगे ]





Wednesday 4 January 2017

राम लक्ष्मण परशुराम संवाद

                                      आदर्श  पाठ  योजना 

दिनांक: 9/6/2016                         विषय: हिन्दी                                                                  कालांश:
कक्षा: दसवीं                                  उपविषय: राम-लक्ष्मण परशुराम -संवाद                          अवधि:     
--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

  प्रस्तावना   

1- शिव धनुष कहाँ रखा हुआ था?
2- महाराज जनक ने क्या प्रतिज्ञा की थी?
3- विश्वामित्र जनकपुर क्यों आए थे?

लेखक परिचय


  तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के राजापुर गाँव मे सन 1532 में हुआ था। इन के पिता का नाम आत्माराम दुबे तथा माता का नाम हुलसी था। अशुभ नक्षत्र में  जन्म लेने के कारण उनके माता-पिता ने इनको त्याग दिया था। ये घूमते-घूमते मांगते खाते बड़े हुए तथा गुरु नरहरि दास के शिष्य बने। इनका विवाह दीनबंधु पाठक की पुत्री रत्नावाली के साथ हुआ। कहा जाता है की अपनी पत्नी के कटुवचन से इन्हे वैराग्य हो गया । इन्होंने  1574 मे अयोध्या मे रामचरित मानस  नामक सुप्रसिद्ध ग्रंथ की  रचना आरंभ की। इनका देहावसान सन 1623 ई॰ मे काशी मे हुआ। इनकी मृत्यु के संबंध मे यह दोहा प्रसिद्ध है -  

संवत सोलह सौ असी, असी गंग के तीर ।
श्रावण शुक्ला सप्तमी तुलसी तज्यो शरीर ॥

रचनाएँ

तुलसीदास द्वारा रचित प्रमुख काव्य ग्रंथ हैं-
रामचरितमानस , कवितावली , दोहावली , गीतावली  , कृष्णगीतावली , विनय-पत्रिका । 
इसके अलावा जानकी मंगल, पार्वती मंगल , रामलला नहछू , बरवै-रामायण , वैराग्य संदीपनी तथा हनुमान बाहुक इनकी रचनाएँ हैं। 
इनमें 'रामचरित मानस' अकेला ऐसा ग्रंथ है जिसने कवि को प्रसिद्धि के चरम शिखर पर पहुँचा दिया।  

अन्विति

नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होईहि केउ एक दास तुम्हारा ॥
आयेसु काह कहिअ किन मोही । सुनि रिसाइ  बोले मुनि कोही ॥
सेवकु सो जो करै सेवकाई । अरिकरनी करि करिअ  लराई ॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥ 
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा । न त मारे जैहहिं सब राजा ॥ 
सुनि मुनिवचन लखन मुसुकाने । बोले परसुधरहि अवमाने ॥ 
बहु धनुही  तोरी लरकाईं । कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं ॥
येहि धनु पर ममता केहि हेतू । सुनि रिसाइ  कह भृगुकूलकेतू  ॥
रे नृपबालक कालबस बोलत तोहि न सँभार ।
धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार ॥

प्रकरण की प्रासंगिकता 

महाराज जनक के द्वारा यह प्रतिज्ञा की जाती है कि इस विशाल धनुष को जो कोई भी उठा कर प्रत्यंचा चढ़ा देगा मेरी पुत्री सीता का विवाह उसी के साथ संपन्न होगा ।

सामान्य उद्देश्य 

  1.  विद्यार्थियों को राम चरित मानस से परिचित करना । 
  2. विद्यार्थियों में काव्य के प्रति रुचि उत्पन्न करना । 
  3. विद्यार्थियों को कविता लिखने की  प्रेरणा देना । 

विशिष्ट उद्देश्य 

  1. विद्यार्थियों को शिवधनुष की जानकारी देना ।
  2. विद्यार्थियों को परशुराम के बारे में जानकारी देना । 
  3. विद्यार्थियों को पढ़ाई जाने वाली कविता की जानकारी देना ।

व्यह रचना (शैक्षिक प्रविधियाँ)

  1. वाचन विधि 
  2. व्याख्यान विधि 
  3. प्रश्नोत्तर विधि 

स्पष्टीकरण 

प्रस्तुत काव्यांश  में शिवधनुष भंग होने की सूचना से परशुराम अत्यंत क्रोधित होकर जनकपुर आते है तथा सभा मंडप में पूछते है कि यह शिवधनुष किसने तोड़ा है में उसे दंडित करूँगा । तब श्रीराम बड़े विनम्र होकर कहते है कि हे नाथ शिव धनुष तोड़ने वाला कोई आपका सेवक ही होगा । 

सहायक सामग्री 

  1. रामचरित मानस 
  2. श्रीराम , लक्ष्मण और परशुराम के चित्र 
  3. श्यामपट 
  4. चाक , डस्टर 

कठिन शब्द और उनके अर्थ 

नाथ  = स्वामी 
भंजनिहारा  = तोड़ने वाला
आयेसु  = आज्ञा
अरिकरनी  = शत्रु कर्म 
लरिकाई = बचपन 
विलगाउ  = अलग
अवमाने  = अपमान करते हुए 
नृपबालक = राजा का पुत्र 
रिस  = गुस्सा 
विदित = ज्ञात है 
भृगुकुल केतु  = भृगुवंश की पताका रूप परशुराम 
त्रिपुरारिधुन  = शिवधनुष 
सकल  = संपूर्ण 

अर्थग्रहण  संबंधी प्रश्न

  1. कवि  और  कविता का नाम लिखिए ?
  2. परशुराम ने सेवक और शत्रु के बारे में क्या कहा ?
  3. स्वयंवर स्थल पर शिव धनुष तोड़ने वाले को परशुराम ने किस प्रकार धमकाया ?
  4. काव्यांश के आधार पर परशुराम के स्वभाव की विशेषताएँ बताइए । 
  5. काव्यांश में किस छंद और भाषा का प्रयोग किया गया है ?

विषय वस्तु संबंधी प्रश्न 

  1. शिवधनुष जनकपुर में क्यों रखा गया था ?
  2. महाराज जनक ने धनुष उठाने की प्रतिज्ञा क्यों की ?
  3. विश्वामित्र राम लक्ष्मण को जनकपुर क्यों ले गए  ?
  4. परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण ने धनुष के टूट जाने के लिए कौन कौन से तर्क दिये ?

अतिरिक्त ज्ञान का संप्रेषण 

शिवधनुष का नाम पिनाक था । वह परशुराम के पास था जब महेन्द्र पर्वत पर तपस्या करने गए तब उस धनुष को महाराज जनक के यहाँ धरोहर के रूप में रख दिया था । वह धनुष विशाल था । कोई उसे हिला तक नहीं पाता था । एक दिन सीता ने उसे उठा लिया । विदेह राज ने सीता को धनुष उठाते हुए देख लिया तब उन्होंने यह प्रतिज्ञा की कि जो भी राजा या राजकुमार इस धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी के साथ सीता का विवाह संपन्न होगा । 

छात्रों की सहभागिता 

  1. विश्वामित्र के साथ जनकपुर कौन कौन गए थे ?
  2. शिवधनुष किसने तोड़ा ?
  3. धनुष भंग होने पर परशुराम जनकपुर क्यों आए ?
  4. ' सेवक सो जो करे सेवकाई ' यह कथन किसका है ? 
  5. लरकाई शब्द का क्या अर्थ है ?
  6. काव्यांश की अंतिम दो पंक्तियों में कौन का छंद है ?

जीवन मूल्य 

श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है । वे राजा के पुत्र होते हुए भी अत्यंत विनम्र स्वभाव के थे । धनुष भंग होने पर परशुराम के द्वारा क्रोधित होकर धनुष भंग करने वाले को दंड की धमकी दी गयी तब श्रीराम ने बड़ी विनम्रता का परिचय देते हुए कहा कि हे स्वामी धनुष तोड़ने वाला आपका कोई सेवक ही हो सकता है । उनका यह स्वभाव अनुकरणीय है । 

मूल्यांकन 

  1. महाराज जनक कहा के राजा थे ?
  2. सीता स्वयंवर की  क्या शर्त थी ?
  3. परशुराम का स्वभाव कैसा था ?
  4. परशुराम ने किसको दंड देने की धमकी  दी ?
  5. लक्ष्मण ने मुस्कराते हुए परशुराम से क्या कहा ?

गृहकार्य 

  1. परशुराम के क्रोध करने पर राम लक्ष्मण जी की क्या प्रतिक्रियाएँ हुई ? उनके आधार पर दोनों के स्वभाव की विशेषताओं को अपने शब्दों में लिखिए । 
  2. अपने किसी परिचित या मित्र के स्वभाव के बारे लिखिए । 
  3. कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि राम सामान्य नहीं है, अपितु अलौकिक है । 

क्रिया कलाप 

  1. कविता से दस चौपाइयाँ याद करके कक्षा में सुनाना। 
  2. श्री राम के जीवन के पाँच प्रसंगों का कक्षा में मंचन कीजिए ।